दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, चालक गिरफ्तार

दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, चालक गिरफ्तार

दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, चालक गिरफ्तार
Modified Date: April 26, 2023 / 03:22 pm IST
Published Date: April 26, 2023 3:22 pm IST

नोएडा, 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र के होंडा चौक के पास एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यातायात पुलिस के दारोगा समेत तीन लोगों की हत्या करने का का प्रयास किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान रूपचंद के तौर पर हुयी है।

पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने थाना बीटा-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हेड कांस्टेबल सत्यदेव कुमार तथा कांस्टेबल सोनू के साथ होंडा चौक पर मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि एक डंपर चालक इसी बीच तेजी और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया, तो उसे डायवर्जन पॉइंट पर रोका गया, लेकिन वह रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों की हत्या करने के इरादे से डम्पर उनके ऊपर चढ़ाने लगा।

उन्होंने बताया कि किसी तरह से कूदकर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

भाषा सं नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में