Shocking gang rape incident in Barmer
बाड़मेर। बाड़मेर (Barmer) जिले में गैंगरेप की एक ऐसी घटना सामने आयी है जो दिल को दहला देती है। एक युवती के साथ तीन सगे भाइयों ने बारी-बारी से गैंगरेप (Gang rape) किया। आरोपियों में से एक भाई पोस्टमास्टर है उसका युवती के घर आना-जाना था, इसी पहचान का फायदा उठाकर वह युवती को अपने साथ ले गया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट पर जैसलमेर के भणियाणा निवासी 3 भाइयों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन वे अभी तक फरार हैं।
ये भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी सहित दो लोगों पर क्रिप्टोकरेंसी धन शोधन योजना में संलिप्त होने का आरोप
Shocking gang rape incident in Barmer: पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती बाड़मेर में रहती है, आरोपियों में से एक भाई जगमाल सिंह पोस्टमास्टर का काम करता है। जगमाल का युवती के गांव में उसके घर आना-जाना था, ऐसे में जगमाल सिंह और उसकी पत्नी 19 अक्टूबर 2021 को युवती के घर आए। उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युवती पर दबाव बनाया, इस पर युवती उनके साथ भणियाणा चली गई।
ये भी पढ़ें: बीजापुुर मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली पुनेम.. मौके से हथियार और नक्सल सामग्री बरामद
जगमाल और उसकी पत्नी उसे वहां से लेकर जोधपुर चले गए, वहां पर जगमाल सिंह ने अपने भाई हरखाराम के साथ धोखे से उसकी शादी करवा दी। हरखाराम और युवती एक सप्ताह तक जोधपुर में ही रहे, उसके बाद हरखाराम कहीं चला गया। पीछे से जगमाल ने करीब डेढ़ माह तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जगमाल के जाने के बाद उसके भाई हुकमाराम ने युवती को अपना शिकार बनाया और उससे रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का कहकर धोखे से विवाह करवाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। तीनों भाइयों के कृत्यों से परेशान युवती ने अपनी मां को फोन कर इतला दी, उसके बाद पीड़िता की मां जोधपुर पहुंची और बेटी को लेकर बाड़मेर आई। मां-बेटी ने महिला थाना में जगमाल, उसकी पत्नी सुआ देवी, हरखाराम और हुकमाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।