मध्यप्रदेश से तीन रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार, जांच में जुटा खुफिया तंत्र

Ads

मध्यप्रदेश से तीन रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार, जांच में जुटा खुफिया तंत्र

  •  
  • Publish Date - November 30, 2017 / 11:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से पुलिस ने तीन रोहिंग्या युवकों को हिरासत में लिया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लाॅर्डगंज पुलिस ने गश्ती के दौरान इन तीनों रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग को कई दिनों से इस बारें में जानकारियां प्राप्त हो रही थी। जिसमें बताया जा रहा था कि दिल्ली के रास्ते कुछ रोहिंग्या जबलपुर पहुंच गए है और वहां अवैध रूप से रह रहे है।

सजा के नाम पर अमानवीयता, शिक्षकों ने उतरवाए 88 छात्राओं के कपड़े

जब पुलिस गश्ती के लिए निकली तो इन्हे देखकर कुछ संदेह हुआ, हिरासत में लेकर छानबीन करने पर उनके पास से भारत सरकार द्वारा म्यांमार शरणार्थियों के लिए जारी एक गए पहचान पत्र भी प्राप्त हुए। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए ये अवैध शरणार्थी दिल्ली से जबलपुर तक कैसे पहुंचे और यहां पहुंचने के दौरान कहा-कहा और किन लोगों से इनकी मुलाकता हुई। 

 

वेब डेस्क, IBC24