दिल्ली में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के बाद तीन चोर गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के बाद तीन चोर गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी के बाद तीन चोर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 30, 2021 1:56 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बुधवार को पुलिस के साथ हुई छिटपुट गोलीबारी के बाद तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चोरों की पहचान अनवर (38), मुनीरुल (24) और रफीक (24) के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के जहांगीरपुरी के निवासी और एक ही गिरोह के सदस्य हैं। गोलीबारी में अनवर घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ”के एम पुर थाने के एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में हमारी एक टीम एक वाहन में जा रहे हथियारबंद चोरों के गिरोह का पीछा कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर हमारी टीम ने कश्मीरी गेट पर हनुमान नगर के निकट बाहरी रिंग रोड पर उनकी वैगन कार को ओवरटेक कर लिया।”

उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान अनवर ने देसी पिस्तौल निकाली और पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी गोलीबारी की और एक गोली उसके पैर में लग गई।

पुलिस ने कहा कि अनवर 70, सैफुद्दीन 23 और रफीक 30 मामलों में शामिल पाया गया है। आरोपियों के पास से कुछ नकदी, एक पिस्तौल और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में