जम्मू में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिला
जम्मू में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिला
जम्मू, 17 मार्च (भाषा) जम्मू में एक सड़क पर एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 47-वर्षीय बलवीर सिंह का शव सोमवार देर रात चट्ठा फार्म स्थित उनके आवास के पास खून से लथपथ हालत में पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सिंह को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सतवारी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।
भाषा
प्रचेता सुरेश
सुरेश

Facebook


