तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल विस्तार, 11 मंत्री शामिल

तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल विस्तार, 11 मंत्री शामिल

तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल विस्तार, 11 मंत्री शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: March 12, 2021 12:29 pm IST

देहरादून, 12 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 11 मंत्रियों को शामिल किया । सूत्राों ने इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के मंत्रियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

गौरतलब है कि इससे पहले दस मार्च को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने अकेले ही शपथ ली थी ।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक के अलावा तीरथ सिंह रावत ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है । उन्होंने बताया कि इनके अलावा, चार नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्यारह मंत्रियों में से आठ को कैबिनेट मंत्री का जबकि तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है ।

भाषा दीप्ति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में