TMC Leader Ashish Banerjee Death: टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप /image: Social Media
बीरभूम। TMC Leader Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी (Ashish Banerjee) की लाश पार्टी कार्यालय में फंदे पर लटकी मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
TMC Leader Ashish Banerjee Death गौरतलब हो कि आशीष बनर्जी बंगाल के पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बेहद करीबी नेता माने जाते है, रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। बता दें कि वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता के कार्यकाल में कृषि समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। 2017 से 2021 के बीच वह राज्य के कृषि मंत्री रहे।
ये भी पढ़ें