टीएमसी विधायक मदन मित्रा बागी गुट में शामिल हुए

टीएमसी विधायक मदन मित्रा बागी गुट में शामिल हुए

टीएमसी विधायक मदन मित्रा बागी गुट में शामिल हुए
Modified Date: July 15, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: July 15, 2026 3:08 pm IST

कोलकाता, 15 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले विधयक मदन मित्रा नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हो गए।

कामरहाटी से विधायक मित्रा ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सभी राष्ट्रीय और राज्य समितियों से इस्तीफा दे दिया था।

विधायक ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

मित्रा ने बागी नेता से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने अपना कमरा बदला है, मकान नहीं। मैं टीएमसी का ही हिस्सा हूं।’’

इस घटनाक्रम को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जो बीते कुछ महीने से अभूतपूर्व बगावत का सामना कर रही है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में