TMC Rebel MPs: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, क्या TMC छोड़ने वाली हैं एक और सांसद? भूपेंद्र यादव के घर पहुंचने की खबर से चर्चाएं तेज
TMC Rebel MPs: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, क्या TMC छोड़ने वाली हैं एक और सांसद? भूपेंद्र यादव के घर पहुंचने की खबर से चर्चाएं तेज
TMC Rebel MPs | Photo Credit: AI
- TMC की एक और सांसद रचना बनर्जी हुईं बागी
- भूपेंद्र यादव के घर पहुंची रचना बनर्जी: सूत्र
- अब तक 20 सांसदों ने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई
कोलकाता: TMC Rebel MPs पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से टीएमसी के सांसद लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार टीएमसी के संसदीय दल में टूट की खबर सामने आ रही है। पार्टी के कई नेताओं और सांसदों के बागी तेवरों की चर्चाओं के बीच अब सांसद रचना बनर्जी का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक MC सांसद रचना बनर्जी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) से मुलाकात की है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।
करीबी राज्यसभा ने दिया इस्तीफा
TMC Rebel MPs आपको बता दें कि इससे पहले कई सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालही में प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev Resignation) ने इस्तीफा दिया था। साथ ही राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी पार्टी छोड़ दिया है। (TMC MP Resignation)
20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। हालांकि, काकोली घोष ने ये खुलासा नहीं किया है कि वो 20 सांसद कौन हैं, जो ममता दीदी का साथ छोड़ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: महा-डील से थमेगी फाइट? शांति समझौते पर इजरायल की खुली बगावत, आखिर नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों दिखाए तेवर?
- शह मात The Big Debate: बिजली और मंहगी, जेब में और तंगी! सरकार ने ढाई साल में तीसरी बार बढ़ाई कीमत, जनता पर पड़ेगा कितना एक्स्ट्रा बोझ?
- CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण.. रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Facebook


