TMC WB State Chief Resigns: ममता दीदी को एक और बड़ा झटका.. प्रदेशाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा, पूर्व CM की चुनौती, “हिम्मत है तो भाजपा की सदस्यता लेकर दिखाएं”
TMC WB State Chief Chandrima Bhattacharya Resigns: टीएमसी में घमासान तेज, ममता बनर्जी ने बागी गुट पर साधा निशाना, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे से बढ़ा विवाद।
TMC WB State Chief Chandrima Bhattacharya Resigns || Image- ANI News File
- ममता ने बागियों को बताया विश्वासघाती।
- चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से इस्तीफा दिया।
- तृणमूल भवन विवाद पर बढ़ा सियासी तनाव।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अंदरूनी घमासान के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी गुट पर तीखा हमला बोला। (TMC WB State Chief Chandrima Bhattacharya Resigns) उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, वही आज विश्वासघात कर रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ममता बनर्जी ने अपने गुट की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
“खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं” : ममता बनर्जी
वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि जो नेता टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीतकर आए, वे अब यह दावा कर रहे हैं कि पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह उनकी मंजूरी और हस्ताक्षर के बाद ही मिला था। उन्होंने बागी नेताओं पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं।
‘भवन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि “मां, माटी, मानुष” की’ :ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी का चुनाव चिन्ह और जनता का समर्थन किसी भी कीमत पर नहीं छीना जा सकता। (TMC WB State Chief Chandrima Bhattacharya Resigns) उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यालय का किराया अक्टूबर 2027 तक जमा है और कोई भी जबरन तृणमूल भवन पर कब्जा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भवन किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि “मां, माटी, मानुष” की भावना का प्रतीक है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बच्चों को मिड-डे मील में अंडे नहीं मिल रहे हैं, जबकि विरोध में अंडे फेंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 15 साल के शासन में कभी पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।
MAMATA BANERJEE : “I was born during a time of struggle.
BJP came to power by rigging votes.
Chief Minister too used to be a TMC member one day.
I used to go to your constituency again and again.
Don’t break TMC”pic.twitter.com/AuU525d3El
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 4, 2026
‘टिप्पणी से पहुंचा आघात’ : चंद्रिमा भट्टाचार्य
उधर, इस्तीफा देने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी की एक टिप्पणी ने उन्हें गहरा आहत किया। (TMC WB State Chief Chandrima Bhattacharya Resigns) उनका कहना है कि तृणमूल भवन पर बागी गुट के कब्जे के बाद ममता बनर्जी ने फोन पर उनसे कहा कि उन्होंने ही पार्टी कार्यालय उन्हें सौंप दिया। चंद्रिमा ने कहा कि यह आरोप उन्हें बेहद दुख पहुंचाने वाला था और यही उनके इस्तीफे की मुख्य वजह बना।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: “Will speak later,” says former West Bengal Minister Chandrima Bhattacharya on resigning from all TMC posts.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Kolkata pic.twitter.com/ovq257SaTX
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की
लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी
उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन
इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल

Facebook


