LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026: दतिया, बांकीपुर, और मांजलपुर सीट पर मतदान जारी, जानें पल-पल के अपडेट्स

Ads

Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026: दतिया, बांकीपुर, और मांजलपुर सीट पर मतदान जारी, जानें पल-पल के अपडेट्स

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 09:20 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026

Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026: देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया (Datia By Election 2026), बिहार के बांकीपुर और गुजरात (Gujarat By Election) की मंजालपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया में बीजेपी से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह आमने-सामने है।

बिहार की बांकीपुर (Bankipur By Election 2026) में बांकीपुर में भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज से प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बात करें अगर गुजरात (Gujarat By Election 2026) की मंजालपुर की तो यहां  भाजपा से सतीश पटेल, कांग्रेस से भीखाभाई रबारी के बीच कड़ी टक्कर है।

तीनों राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक होगी, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।