Today Live Breaking News and Updates 11 September 2026 /image: AI Generated
Today Live Breaking News and Updates 11 September 2026 रायपुर: Guru Dhaldas Saheb Congress Join कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढालदास साहेब ने आज कांग्रेस में प्रवेश किया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज उन्हें कांग्रेस में सदस्यता दिलाई है। दरअसल, आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायपुर निवास में तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई ढालदास साहेब भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पूर्व सीएम ने उन्हें कांग्रेस में प्रवेश करवाया। कांग्रेस के विधायक अनिला भेड़िया, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल , संगीता सिंहा, अंबिका मरकाम भी मौजूद रही।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत प्यार दिया है। आज प्रदेश में विकास की बयार बह रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान का अधिकार देने का काम किया है।
महाराष्ट्र: नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।