Big meeting in Rajnath Singh's office
नई दिल्ली: संसद भवन स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन राम मेघवाल और किरण रिजिजू शामिल हुए। बैठक में संसद के मौजूदा सत्र के दौरान पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करना था। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्ष की भूमिका और विधायी एजेंडे को लेकर मंत्रियों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
नई दिल्ली: लोकसभा की अध्यक्षता कर रहे जगदंबिका पाल ने विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को 4 बजे तक स्थगित कर दिया। बात दें की अब ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में अगले हफ्ते चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा होगी और राज्य सभा में इस मुद्दें पर पर 9 घंटे चर्चा होगी।
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद परिसर में उद्बोधन जारी है। उन्होंने कहा, मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। कृषि के लिए लाभदायक मौसम होता है. मानसून सत्र देश के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है। संसद के मानसून सत्र से पहले सुनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन..
Parliament Mansoon Session 2025: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र (Parliament Mansoon Session 2025) की शुरुआत आज 21 जुलाई से होने जा रही है। सत्र के पहले दिन 10.15 बजे पीएम मोदी (PM Modi) कस्टमरी बयान देंगे। दूसरी तरफ विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है।
Parliament Mansoon Session 2025: यह सत्र पूरे एक महीने यानी 21 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 21 बैठकें होगी। वहीं, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। संसद के सत्र के शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (kiren rijiju) ने इस बारें में मीडिया से चर्चा की है।