LIVE NOW
Today News Live Update 4 July: BJP ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, पंजाब-तेलंगाना-आंध्रप्रदेश और झारखंड में इन्हें मिली कमान

Ads

Today News Live Update 4 July: बीजेपी ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, यहां देखें किसी मिली किस राज्य की कमान, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 08:03 AM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 02:11 PM IST

BJP State President News

The liveblog has ended.

Today News Live Update 4 July: BJP State President News: लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी की तैयारी में जुटी बीजेपी ने मंगलवार (4 जुलाई) को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Today News Live Update 4 July: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ का शुभारंभ किया। भोपाल के रविंद्र भवन में सीखो-कमाओ योजना पोर्टल में युवाओं का पंजीयन प्रारंभ किया गया। खुद मुख्यमंत्री ने पोर्टल में एक युवा का पंजीयन करते हुए इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बीजेपी सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिए निरंतर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन सभी को सरकारी नौकरी मिल पाना संभव नहीं। इसीलिए युवाओं को विभिन्न कामों में कुशल बनाकर उन्हें प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने और उनका खुद का काम प्रारंभ करने के लिए भी सरकार उनकी सहायता करेगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

The liveblog has ended.