आज पटना की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, ये है मामला
आज पटना की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी, ये है मामला
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना जाएंगे। राहुल गांधी मानहानि मामले में आज पटना की एक अदालत में पेश होंगे। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी है, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल पर जाति सूचक शब्दों को लेकर कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया गया था।
ये भी पढ़ें: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
बता दे कि राहुल एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट जाएंगे जहां उनके मामले की सुनवाई होनी है। उनकी बिहार यात्रा को देखते हुए कांग्रेस उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बंपर तबादले, 54 अधिकारियों का ट्रांसफर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, सभी विधायक, कांग्रेस के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि एक दिन पहले ही राहुल गांधी मुंबई की एक अदालत में मानहानि के मुकदमें के मामले में पेश हुए थे।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/L-6Plgid_Ig” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


