आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मध्यप्रदेश सरकार का भविष्य, 3 अलग-अलग याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

Ads

आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मध्यप्रदेश सरकार का भविष्य, 3 अलग-अलग याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

  •  
  • Publish Date - March 18, 2020 / 02:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम का निपटारा अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा । 3 अलग-अलग याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 10.30 बजे तक मांगा जवाब, स्प…

बीजेपी की फ्लोर टेस्ट वाली याचिका पर सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट के लिए पूर्व CM शिवराज सिंह समेत 9 विधायकों ने याचिका लगाई है। उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर राज्यपाल, सीएम कमलनाथ, विधानसभा स्पीकर, विधानसभा सचिव, मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़ें- सुहागरात से ठीक पहले मिला पत्नी का अश्लील विडियो, मामले का हुआ खुला…

वहीं कांग्रेस ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। कांग्रेस ने बागी 16 विधायकों को वापस लाने याचिका लगाई है। बागी 16 विधायकों की याचिका पर भी आज सुनवाई होगी । बेंगलुरु में मौजूद 16 बागी विधायकों ने भी याचिका लगाई है। इस्तीफा स्वीकार करने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।