किसानों के आंदोलन के हिंसक हो जाने से अभी मध्यप्रदेश पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है और अब इस आंदोलन को पूरे देशभर में छेड़ने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में राष्ट्रीय किसान महासंघ ने आपात बैठक बुलाई। दिल्ली के गांधी शांति फाउंडेशन में आयोजित राष्ट्रीय किसान महासंघ की बैठक में देश के सभी 48 किसान संगठनों को बुलाया गया। महासंघ के संयोजक शिवकुमार शर्मा के मुताबिक किसानों का ये आंदोलन सिर्फ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र या फिर हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसले की जानकारी दी जाएगी।