भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा के नेताओं के साथ बैठक की

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा के नेताओं के साथ बैठक की

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा के नेताओं के साथ बैठक की
Modified Date: December 11, 2022 / 10:25 pm IST
Published Date: December 11, 2022 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के अन्य शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भी बैठक में शामिल हुए।

पार्टी नेतृत्व ने नगालैंड और मेघालय के नेताओं के साथ भी बैठकें की हैं।

भाजपा त्रिपुरा में सत्ता में है और दो अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दलों की सहयोगी है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में