BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Top 5 terrorists killed in Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आईसी-814 के अपहरण का मास्टरमाइंड समेत शीर्ष 5 आतंकवादी हुए ढेर, देखें पूरी जानकारी

Top 5 terrorist killed in Operation Sindoor:’ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारतीय …

Top 5 terrorists killed in Operation Sindoor, image source: social media X

Top 5 terrorists killed in Operation Sindoor, image source: social media X

Dr.Anil Shukla
Published: 10 May 2025 | 6:44 pmModified: 10 May 2025 | 7:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. बहावलपुर मुख्यालय में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद था यूसुफ अजहर
  2. लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मुदस्सर खादियन मारा गया
  3. सरकार की आतंकवादियों के साथ मिली भगत उजागर
  4. वैश्विक आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया जनाजे की नमाज का नेतृत्व
  5. लश्कर का आतंकवादी खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा भी हुआ ढेर

नयी दिल्ली: Top 5 terrorists killed in Operation Sindoor,  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सैन्य बलों के हमलों में इन संगठनों के पांच शीर्ष वांछित आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मारे गए आतंकियों में 1999 में विमान आईसी-814 के अपहरण का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

अधिकारियों के मुताबिक, इन आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया तथा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज की ओर से फूल चढ़ाए गए, जिससे आतंकवादी संगठनों के साथ पाकिस्तान सरकार की मिलीभगत का खुला प्रमाण मिलता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई आतंकवादियों की सर्वाधिक वांछित सूची में 21वें नंबर पर सूचीबद्ध मोहम्मद यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार था।

युसूफ अजहर इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण का मास्टरमाइंड था, जिसमें मसूद अजहर को दो अन्य आतंकवादियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के विमान के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के बदले में रिहा किया गया था। विमान को आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था।

जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद था यूसुफ अजहर

यूसुफ अजहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय में मौजूद था, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने अड्डे पर सटीक हमला किया और उसे मलबे में तब्दील कर दिया। इस जगह पर यूसुफ अजहर आतंकवादियों को हथियार का प्रशिक्षण देता था।

read more: India pakistan war: भारत में एक भी आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध, उसी तरह जवाब देगा भारत, सरकार का बड़ा फैसला

बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी हाफिज मोहम्मद जमील भी मारा गया

अधिकारियों ने बताया कि मसूद अजहर का एक अन्य रिश्तेदार हाफिज मोहम्मद जमील भी हमले में मारा गया। वह बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था, जो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के लिए एक बड़ा प्रशिक्षण केंद्र था। जमील युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था।

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मुदस्सर खादियन मारा गया

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी मुदस्सर खादियन खास उर्फ मुदस्सर उर्फ अबू जुंदाल मरकज तैयबा, मुरीदके का प्रभारी था। आतंकी संगठन के मुख्य अड्डे पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हमले में वह मारा गया।

सरकार की आतंकवादियों के साथ मिली भगत उजागर

मुदस्सर खादियन के अंतिम संस्कार ने पाकिस्तान सरकार और आतंकवाद के बीच सक्रिय मिलीभगत को उजागर कर दिया, जब सोशल मीडिया पर उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने का वीडियो सामने आया। यह देखा गया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज की ओर से फूल चढ़ाए गए। मरयम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं।

read more: Jabalpur Latest News: भतीजे ने अपनी ही चाची का किया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

वैश्विक आतंकवादी हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया जनाजे की नमाज का नेतृत्व

एक सरकारी स्कूल में जनाजे की नमाज का नेतृत्व जमात अल-दावा के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया और इसमें पाकिस्तानी सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक शामिल हुए, जो इस बात का ठोस सबूत है कि सरकार की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत है। रऊफ घोषित वैश्विक आतंकवादी है।

लश्कर का आतंकवादी खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा भी हुआ ढेर

लश्कर का आतंकवादी खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था, इसके अलावा वह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी भी करता था। फैसलाबाद में उसके अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फैसलाबाद के उपायुक्त शामिल हुए।

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद हसन खान भी हुआ ढेर

पीओके में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी के बेटे मोहम्मद हसन खान को भी इस हमले में मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि खान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी।

read more: अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक के कई ड्रोन को नष्ट किया गया : रक्षा सूत्र

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Top terrorists, including the conspirator of IC-814, were killed in 'Operation Sindoor'

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm