हैदराबाद। तेलंगाना के यदाद्री जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया, जिससे उसमें सवार 13 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 पुरुष मजदूर घायल हो गए। ये सभी खेती का काम करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि मजदूरों को ले जा रहा यह ट्रैक्टर वेलिगोंडा के समीप मुसी नहर में गिर गया। पुलिस के अनुसार दूसरी तरफ से आ रहे बाइकसवार को बचाते हुए ड्राइवर ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर नहर में जा गिरा।
यह भी पढ़ें : ‘टीम बदली है तेवर नहीं’ के नारे के साथ वीएचपी के जवाब में तोगड़िया ने गठित की एएचपी
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24