जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक परिवहन निरीक्षक को हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।
जयपुर के विद्याधर नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात दिनेश सिंह को सड़क सुरक्षा जागरुकता और दुर्घटना निवारण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उन्हें बेंगलुरु में अखिल भारतीय मोटर वाहन विभाग तकनीकी अधिकारी संघ द्वारा आयोजित उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार उन्हें कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया।
भाषा
बाकोलिया खारी रवि कांत