बांग्लादेश में आए हल्के भूकंप के बाद मेघालय में भी झटके महसूस किए गए

Ads

बांग्लादेश में आए हल्के भूकंप के बाद मेघालय में भी झटके महसूस किए गए

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 08:26 PM IST

शिलांग, 10 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश में मंगलवार शाम को आए हल्के भूकंप के बाद मेघालय में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय समयानुसार शाम 5:02 बजे बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दावकी में रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता का भूकंप आया।

उन्होंने बताया कि सीमा के दोनों ओर से किसी के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

दक्षिण मेघालय के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके चलते कुछ निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार