पलामू में आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या

Ads

पलामू में आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 08:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मेदिनीनगर, 23 अगस्त (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के बरसरवा के निकट मंगलवार को अज्ञात तत्वों ने एक आदिवासी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और उसे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मारे गये आदिवासी युवक की पहचान आनंद मुंडा (28)के रुप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हत्यास्थल बरसरवा गांव के आसपास के लोगों ने बताया कि तीन-चार चक्र गोलीबारी की आवाज सुनाई दी थी।

प्रभारी थानेदार अक्षय कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे मुंडा की जान पहचान वाले थे।

उन्होंने बताया कि शव अत्यंत परीक्षण के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं इन्दु

रंजन

रंजन