कोलकाता, सात जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में संलिप्तता के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को रविवार को हावड़ा जिले के अमता से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ मिला, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हावड़ा के उदयनारायणपुर निवासी ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उसने बताया कि चक्रवर्ती गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में घर के अंदर साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा हुआ था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं ने दावा किया कि 2021 से लेकर अब तक चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं में कथित संलिप्तता के सिलसिले में चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायतें वर्षों से लंबित थीं।
पुलिस ने इससे पहले चार मई को कूच बिहार के माथाभंगा में घर के अंदर बिस्तर के नीचे छिपे तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहिदुल मियां को गिरफ्तार किया था।
भाषा पारुल दिलीप
दिलीप