सब्जी खरीदने गए TMC नेता को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत नाजुक

Ads

सब्जी खरीदने गए TMC नेता को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत नाजुक

  •  
  • Publish Date - May 11, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

चिनसुराह: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मंगलवार को अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह एक स्थानीय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। उन्होंने कहा कि बंसबेरिया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य नियोगी को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया।

Read More: ‘भारतीय जनलूट पार्टी’ है भाजपा, चुनाव खत्म, तेल की लूट का खेल शुरू: कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला

भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि यह घटना सत्ताधारी दल के अंदर गुटबाजी का नतीजा है। आरोपों से इनकार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने कहा, “भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ गद्दारों ने साथ दिया, जिनका हाल में हुए चुनावों के दौरान पर्दाफाश हुआ था।”

Read More: ‘यूपी में आपके मोदी साहेब तो सीधा दारू की दुकानें खुलवा दिए’, शराब की होम डिलीवरी को लेकर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार 

इस घटना के विरोध में बंसबेरिया इलाके में कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर आगे की जांच की जा रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More: गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज में किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा, धसक रही मिट्टी, टॉवर गिरने का भी खतरा! देखें वीडियो