धरना स्थल पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष बीमार पड़े, ममता बनर्जी ने की देखभाल

Ads

धरना स्थल पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष बीमार पड़े, ममता बनर्जी ने की देखभाल

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 09:34 PM IST

कोलकाता, दो जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक और प्रवक्ता कुणाल घोष मंगलवार को यहां पार्टी के एक दिवसीय धरने के दौरान बीमार पड़ गए, जिसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने खुद उनकी देखभाल की।

बाद में घोष के घर पर उनकी जांच करने वाले एक चिकित्सक ने बताया कि बेलेघाटा से टीएमसी विधायक की स्थिति अब स्थिर है।

प्रदर्शन के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद जब घोष लेट गए, तो बनर्जी एक कागज से उन्हें हवा करती नजर आईं।

पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी घोष के साथ उत्तरी कोलकाता के गरपार स्थित उनके घर भी गईं और चिकित्सक द्वारा चिकित्सा जांच पूरा होने तक वहीं रुकी रहीं।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कथित तौर पर हुए चुनाव बाद हमलों के विरोध में टीएमसी ने मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड में एक दिवसीय धरना दिया था।

चिकित्सक ने कहा, ‘वह स्थिर हैं,’ उन्होंने बताया कि घोष को आराम करने की सलाह दी गई है।

घोष की बीमारी के कारण के बारे में चिकित्सक ने कहा, ‘वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं; उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हुआ था और उनकी हृदय गति भी तेज हो गई थी।’

भाषा सुमित माधव

माधव