ठाणे:मामूली दुर्घटना को लेकर टेम्पो चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Ads

ठाणे:मामूली दुर्घटना को लेकर टेम्पो चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 02:48 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 02:48 PM IST

ठाणे, 28 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मामूली सड़क दुर्घटना को लेकर हुए विवाद के बाद 38 वर्षीय टेम्पो चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में दो भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 मई को शिल-दाइघर पुलिस थाना क्षेत्र के धवले गांव में एक स्थानीय स्कूल के पास हुई।

पीड़ित केतन धामनस्कर टेम्पो चालक का काम करते थे।

एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, धामनस्कर द्वारा चलाए जा रहे टेम्पो की टक्कर 21 वर्षीय जितेश तुकाराम तावड़े के स्कूटर से गलती से हो गई।

अधिकारी ने बताया, “उसी दिन बाद में, जितेश और दो अन्य लोग पीड़ित के घर पहुंचे और उस पर लात और घूंसे चलाने लगे। हमले के दौरान धमनस्कर के गुप्तांगों पर गंभीर चोटें लगीं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।’’

पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की पहचान जितेश के भाई वेदांत (18) और उनके साथी धीरज दगडू म्हात्रे (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या संतोष

संतोष