त्रिपुरा: मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या की

Ads

त्रिपुरा: मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या की

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 07:44 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 07:44 PM IST

अगरतला, 13 अप्रैल (भाषा) त्रिपुरा के गोमती जिले में सोमवार तड़के एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटे की सोते समय लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसने कीटनाशक का सेवन करके आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह गोमती जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

उदयपुर की एसडीपीओ देबंजलि रॉय ने पत्रकारों को बताया, “जब पड़ोसियों ने सुबह दरवाजा तोड़ा तो उन्हें रूपा दास (45) और उनका बेटा (19) बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले।”

रॉय ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश