टीवीके ने लंदन में लोगों से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री विजय से न मिलने की अपील की

Ads

टीवीके ने लंदन में लोगों से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री विजय से न मिलने की अपील की

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:37 PM IST

चेन्नई, 16 सितंबर (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बुधवार को लंदन में रह रहे तमिल समुदाय के लोगों से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मिलने के लिए होटल परिसर या उनके आने-जाने के रास्तों पर एकत्र न होने की अपील की।

पार्टी ने सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पष्ट निर्देशों का हवाला दिया और कहा कि मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

टीवीके के आईटी प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर बताया, “लंदन में तमिल समुदाय के लोग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री आपसे नहीं मिल पाएंगे। इसलिए हम सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि उनसे मिलने की कोशिश न करें।”

इसके अलावा, पार्टी ने समर्थकों और आम लोगों से भी विनम्र अनुरोध किया कि वे मुख्यमंत्री के ठहरने वाले होटल के बाहर या उनके आने-जाने के रास्तों पर इंतजार करने के लिए एकत्र न हों।

लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर मंगलवार को सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए थे, लेकिन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताए जाने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को देखने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया, जिससे प्रशंसकों को निराशा हुई।

मुख्यमंत्री विजय तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए ब्रिटेन गए राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने करीब 12,300 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा