मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में चढ़ाई ढाई किलो सोने की साड़ी, करोड़ों में है कीमत, हर कोई हैरान

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में चढ़ाई ढाई किलो सोने की साड़ी, करोड़ों में है कीमत, हर कोई हैरान

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंदिर में चढ़ाई ढाई किलो सोने की साड़ी, करोड़ों में है कीमत, हर कोई हैरान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 17, 2021 2:12 pm IST

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के 67वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को एक मंदिर में ढाई किलो वजन की सोने की साड़ी चढ़ाई गई है, पशुपालन मंत्री टी.श्रीनिवास यादव ने बालकम्पेट मंदिर में विशेष प्रार्थना की और देवी येलम्मा को 2.5 किलो वजन की सोने की साड़ी भेंट की। सोने से बनी इस साड़ी की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: आजाद भारत में पहली बार महिला को दी जाएगी फांसी, अपराध जान कांप जाएग…

इस मौके पर मुख्यमंत्री की बेटी के.कविता को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंच सकीं, जिसके कारण फिर श्रीनिवास यादव ने ही देवी को यह भेंट चढ़ाई, उन्होंने टीआरएस प्रमुख के दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए 2 मंदिरों, 1 दरगाह, 1 चर्च और 1 गुरुद्वारे में प्रार्थना भी की। इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर, गणेश मंदिर, सिकंदराबाद में वेस्ले चर्च, नामपल्ली में दरगाह यूसुफैन और अमीरपेट में गुरुद्वारा साहेब में विशेष प्रार्थना की गईं।

ये भी पढ़ें: ओड़िशा में प्रधान ने समुद्री जैव प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता संस्थान स्…

श्रीनिवास यादव ने अन्य टीआरएस नेताओं के साथ नेकलेस रोड (Necklace Road) पर जलविहार में आयोजित किए गए जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए, यहां केसीआर की जिंदगी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

ये भी पढ़ें: कठुआ पीड़िता के परिवार की मदद के लिए जमा कोष के गबन पर दो नेताओं के…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com