जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर ट्रक पर गिरा पेड़, सेना के दो जवान घायल
जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर ट्रक पर गिरा पेड़, सेना के दो जवान घायल
( तस्वीर सहित )
बनिहाल/जम्मू, 20 जुलाई (भाषा) रामबन जिले में बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पर पेड़ गिरने से सेना के दो जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ट्रक सेना के काफिले का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


