नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हत्या में कथित संलिप्तता और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उत्तर-पश्चिम की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र (डब्ल्यूपीआईए) के निवासी रितिक कुमार को 20 अप्रैल को डब्ल्यूपीआईए के राजा पार्क में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके एक कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया।
यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि रितिक आदर्श नगर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में भी शामिल है।
यादव ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को हत्या के मामले को सुलझाने में मदद मिली, जिसके बाद सह-आरोपी कुणाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव