सीईसी ज्ञानेश कुमार के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में अहमदाबाद में दो लोग गिरफ्तार

Ads

सीईसी ज्ञानेश कुमार के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में अहमदाबाद में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 12:17 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 12:17 AM IST

अहमदाबाद, 10 सितंबर (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के काफिले को काले झंडे दिखाने और नारेबाजी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुमार यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से रवाना हो रहे थे।

गुजरात यूनिवर्सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब कुमार ‘अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन’ (एएमए) के कार्यक्रम स्थल से रवाना हो रहे थे, तब दो युवाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक ने छात्र संगठन एनएसयूआई से होने का दावा किया, जबकि दूसरा खुद को समाज सेवी बता रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बृहस्पतिवार को गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र