गुरुग्राम में मारपीट के आरोप में दो बाउंसर गिरफ्तार

Ads

गुरुग्राम में मारपीट के आरोप में दो बाउंसर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 08:34 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 08:34 PM IST

गुरुग्राम, आठ जून (भाषा) गुरुग्राम के एक क्लब के दो बाउंसर को पिछले महीने युवकों पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने सेक्टर 50 थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 30 मई को वह अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम के एक क्लब में गया था, जहां क्लब के कुछ बाउंसर ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान, सेक्टर 50 थाने की टीम ने रविवार और सोमवार को सेक्टर 49 से आरोपी देवेंद्र सिंह (पलवल जिले के ग्राम धतिर का निवासी) और प्रवीण (ग्राम धुमासपुर का निवासी) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि शिकायतकर्ता तथा उसके दोस्तों के साथ उनकी बहस हुई थी और बाद में हाथापाई हुई।

भाषा

शुभम माधव संतोष

संतोष