झारखंड में ‘रात साथ बिताने’ पर दो लड़कों, लड़की को गांव में घुमाया गया

झारखंड में ‘रात साथ बिताने’ पर दो लड़कों, लड़की को गांव में घुमाया गया

झारखंड में ‘रात साथ बिताने’ पर दो लड़कों, लड़की को गांव में घुमाया गया
Modified Date: September 21, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:25 pm IST

कोडरमा, 21 सितंबर (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार को ग्रामीणों ने दो नाबालिग लड़कों और एक लड़की को गांव में घुमाने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया। आरोप है कि तीनों ने उनमें से एक नाबालिग के घर पर रात साथ बिताई थी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि तीनों नाबालिगों को सुरक्षित बचाकर कोडरमा थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, अब तक नाबालिगों के परिजनों या ग्रामीणों की ओर से कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘ग्रामीणों का दावा है कि दो लड़के रविवार को लड़की से मिलने उसके घर गए थे और उन्होंने रात साथ बिताई। ग्रामीणों ने इसे अपराध बताते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाया और बाद में एक खंभे से बांध दिया। हम इन सभी दावों की पुष्टि कर रहे हैं और पूछताछ जारी है।’’

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक लड़की समेत तीन नाबालिगों को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को छुड़ाया गया। वे दोस्त हैं। प्रेम-प्रसंग का पहलू भी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।’’

कोडरमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया कि लड़कों को थाने में रहने को कहा गया है, जबकि लड़की को उसके घर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी पहलुओं से दावों की जांच की जा रही है।’’

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में