श्रीगंगानगर में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

Ads

श्रीगंगानगर में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 04:11 PM IST

जयपुर, 21 जुलाई (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को एक कृत्रिम जलाशय (डिग्गी) में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह रायसिंहनगर क्षेत्र के 56 एनपी गांव में हुई, जहां दोनों भाई खेत में काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पाइप ठीक करते समय 20 वर्षीय राजदीप सिंह का पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘छोटे भाई राजदीप के डिग्गी में गिरते ही बड़ा भाई 24 वर्षीय गुरजीत सिंह उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गया, लेकिन गहरे पानी में दोनों डूब गए।’’

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन दोनों भाइयों को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस ने बताया कि बाद में गोताखोरों ने दोनों के शव डिग्गी से बाहर निकाले।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार