पानी के गडढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

पानी के गडढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

पानी के गडढे में डूबने से दो बच्चों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 13, 2021 1:56 pm IST

जैसलमेर, 13 जुलाई (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि हडा ग्राम पंचायत के चाहडू गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से उमेश (7) और चंदनराम (9) की मौत हो गई।

एक अन्य हादसे में जिले के सनावड़ा गांव में सोमवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिवदान सिंह (25) की मौत हो गई।

भाषा सं कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में