गुजरात में अलग-अलग घटनाओं में नाले और गटर में गिरने से दो बच्चों की मौत

Ads

गुजरात में अलग-अलग घटनाओं में नाले और गटर में गिरने से दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 09:45 PM IST

भरूच (गुजरात), 16 सितंबर (भाषा) गुजरात के भरूच जिले में पिछले दो दिनों में अलग-अलग घटनाओं में पानी से भरे नाले और खुले गटर में गिरने से एक नाबालिग लड़के और एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आमोद तालुका निवासी विहान राठौड़ (दो) की मंगलवार रात पानी से भरे नाले में गिरने से मौत हो गई। उसने बताया कि मृतक बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम वालिया तालुका में अपने घर के पास खेलते समय आरोही वसावा (चार) खुले गटर में गिर गई।

पुलिस ने कहा, ‘वसावा को राजपीपला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

भाषा

शुभम माधव

माधव