Gold Silver Price Today: तीन दिन की गिरावट के बाद फिर महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी छलांग, जानें आज का ताजा रेट

Ads

Gold Silver Price Today: तीन दिन की गिरावट के बाद फिर महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी छलांग, जानें आज का ताजा रेट

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 09:56 PM IST

Gold Silver Price Today/ Image Credit: AI-generated

HIGHLIGHTS
  • सोना 1,200 रुपये बढ़ा
  • चांदी 7,000 रुपये उछली
  • वैश्विक बाजार में तेजी

नयी दिल्ली: Gold Silver Price Today सोने की कीमतों में बुधवार को तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारी धारणा में सुधार होने से कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपये बढ़कर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

Gold Silver Price Today चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया। यह पिछले बंद स्तर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, क्योंकि लगातार तीन सत्र में गिरावट के बाद व्यापारियों ने कम कीमत पर खरीदारी की।

गांधी ने आगे कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने-चांदी के प्रति कारोबारी धारणा बेहतर हुई, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में नरमी ने कीमती धातुओं को अतिरिक्त समर्थन दिया। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 53.96 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,348.10 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.5 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी बैठक में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

आज सोने की कीमत कितनी है?

1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम।

आज चांदी की कीमत कितनी है?

2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम।

सोने की कीमत क्यों बढ़ी?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बॉण्ड प्रतिफल में नरमी से कारोबारी धारणा सुधरी।