भारत में मंगलवार को शुरू होगी दो दिवसीय ब्रिक्स भ्रष्टाचार रोधी बैठक

भारत में मंगलवार को शुरू होगी दो दिवसीय ब्रिक्स भ्रष्टाचार रोधी बैठक

भारत में मंगलवार को शुरू होगी दो दिवसीय ब्रिक्स भ्रष्टाचार रोधी बैठक
Modified Date: August 3, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) भारत मंगलवार से तेलंगाना में ब्रिक्स की दो दिवसीय भ्रष्टाचार रोधी बैठक आयोजित करेगा।

यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित की जाएगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग चार और पांच अगस्त को तेलंगाना के हैदराबाद में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक और ‘एसेट रिकवरी’ विषय पर ब्रिक्स विशेषज्ञ नेटवर्क की दूसरी बैठक का आयोजन करेगा। कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बैठक का उद्घाटन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव रचना शाह करेंगी। इस कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ नीति-निर्माता, विशेषज्ञ, पेशेवर तथा भ्रष्टाचार निरोधक व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में