मसाला क्षेत्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर में शुरू

Ads

मसाला क्षेत्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर में शुरू

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 09:16 PM IST

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) मसाला क्षेत्र पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को यहां शुरू हुआ जिसमें किसान, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), नीति निर्माता व अन्य भागीदार भाग ले रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि ‘नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस-2026’ का आयोजन ‘वर्ल्ड स्पाइस ऑर्गनाइज़ेशन’ (डब्ल्यूएसओ) कर रहा है और इसका विषय “किसानों का सशक्तीकरण, उपभोक्ताओं की सुरक्षा” है।

सम्मेलन का उद्घाटन डब्ल्यूएसओ के अध्यक्ष रामकुमार मेनन, मसाला बोर्ड के सचिव एम. एस. मणिवन्नन तथा राजस्थान के कृषि विभाग की प्रमुख सचिव मंजू राजपाल ने किया।

मणिवन्नन ने कहा कि भारत का मसाला क्षेत्र अहम मोड़ पर है, जहां किसानों की आजीविका को मजबूत करने के साथ-साथ गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा और बाजार तक पहुंच तय करना भी जरूरी है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना