नयी दिल्ली, 11 जून (भाष) दिल्ली के शाहदरा में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 300 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने नौ जून को शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर एसडीएन अस्पताल के पास जाल बिछाया और एक कार को रोका।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अथर और बाबू खान को हिरासत में ले लिया गया। इन दोनों आरोपियों की उम्र 28 वर्ष थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें अथर की पैंट की जेब से 296.59 ग्राम हेरोइन और खान की जेब से 26.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।’’ पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने तस्करों के नाम बताए।
भाषा यासिर रंजन
रंजन