केरल में दो विदेशी महिलाओं से बदसलूकी
केरल में दो विदेशी महिलाओं से बदसलूकी
तिरुवनंतपुरम, एक जुलाई (भाषा) केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में दो पुरुषों ने यूरोप से यहां आई दो महिला सैलानियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी की। घटना उस समय हुई जब महिलाएं वरकला में स्थित अपने होटल जा रही थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले एक साल से होटल में रह रही महिलाओं ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी जो सोमवार को हुई है लेकिन उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करने का फैसला किया है और जांच शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ हम आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे।” यह होटल जिले के वरकला में पापनाशम तट के पास स्थित है।
भाषा
नोमान धीरज
धीरज

Facebook


