असम में वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

असम में वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

असम में वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 9, 2022 8:09 pm IST

कोकराझार, नौ सितंबर (भाषा) असम के कोकराझार जिले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को वन विभाग के दो कर्मियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों को एक भोजनालय से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।

कोकराझार के काचुगांव वन संभाग से संबद्ध वनपाल कामिनी नारजारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके एक मामले का निपटारा करने के लिए उससे 40 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है और बाद में रिश्वत की राशि को घटाकर 35 हज़ार रुपये कर दिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिश्वत के एक हिस्से का भुगतान करने के लिए नारजारी से संपर्क किया। भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में, उसी कार्यालय में वन रक्षक के रूप में तैनात प्रबीन ब्रह्मा और नारजारी एक ढाबे में पैसे लेते समय रंगेहाथ पकड़े गए।

भाषा फाल्गुनी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में