पलामू में राजस्व विभाग के कर्मी समेत दो घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पलामू में राजस्व विभाग के कर्मी समेत दो घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पलामू में राजस्व विभाग के कर्मी समेत दो घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 13, 2022 11:30 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 13 सितंबर (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने मंगलवार को चौनपुर के राजस्व कर्मचारी कन्हाई राम को दस हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने राम के सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर शशि भूषण चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक शिवपूजन गिरि ने बताया कि यह कार्रवाई सोकरा गांव के निरंजन सिंह की शिकायत पर की गई है। सिंह को एक भूखंड का ऑनलाइन म्यूटेशन कराना था जिसके एवज में कर्मचारी ने 12 हजार रुपये की मांग थी।

सिंह ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो में की थी और बताया था कि रिश्तखोरी में राजस्व कर्मचारी के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की भी साठ-गांठ है।

ब्यूरो के अनुसार, अंतत: म्यूटेशन के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत पर बात पक्की हुई और ब्यूरो ने राजस्व कर्मचारी को राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में