बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

Ads

बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 12:24 AM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए दो भारतीय नागरिकों के ट्रॉली बैग से 2.14 किलोग्राम संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री 29 जुलाई को पहुंचे और ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (एपीआईएस) के माध्यम से की गई पहचान के आधार पर सीमा शुल्क ग्रीन चैनल पार करने के बाद उन्हें रोका गया।

उनके सामान की एक्स-रे जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। विस्तार से जांच करने पर उनके बैग से 2.14 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।

‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा कृत्रिम तरीके पैदा किए जाने वोल गांजे की एक किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।

बयान में कहा गया है कि स्वापक ओषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत संदिग्ध गांजा को जब्त कर लिया गया, साथ ही जिस बैग में उसे छिपाकर रखा गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल