दिल्ली में फैक्टरी मालिक को चाकू घोंपकर घायल करने के आरोप में दो नाबालिग हरिद्वार से पकड़े गए
दिल्ली में फैक्टरी मालिक को चाकू घोंपकर घायल करने के आरोप में दो नाबालिग हरिद्वार से पकड़े गए
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के गांधी नगर स्थित एक फैक्टरी में पैसों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को चाकू घोंपकर जख्मी करने के आरोप में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नाबालिगों को उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ा गया है। वे घटना को अंजाम देने के बाद कथित रूप से दिल्ली से फरार हो गए थे।
यह घटना 21 मई को गांधी नगर के धरमपुरा इलाके में हुई। गांधी नगर थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं।
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 21 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे दो नाबालिग, शिकायतकर्ता की धरमपुरा स्थित फैक्टरी गए थे, जहां पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।
पुलिस के मुताबिक, कहासुनी जल्द ही हिंसक हो गई और नाबालिग आरोपियों ने पीड़ित पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया और वहां से फरार हो गए।
भाषा नोमान नोमान सुरेश
सुरेश

Facebook


