गौमुख में नाले में पानी बढ़ने से दिल्ली के दो कांवड़िए बहे

गौमुख में नाले में पानी बढ़ने से दिल्ली के दो कांवड़िए बहे

गौमुख में नाले में पानी बढ़ने से दिल्ली के दो कांवड़िए बहे
Modified Date: July 4, 2024 / 10:43 pm IST
Published Date: July 4, 2024 9:55 pm IST

उत्तरकाशी, चार जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर एक नाले में पानी बढ़ने से उस पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे दिल्ली के रहने वाले दो कांवड़िए बह गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना गंगोत्री से करीब नौ किलोमीटर आगे चीड़वासा के पास दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई जहां नाले में उफान आने से उस पर बनी लकड़ी की अस्थाई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने बताया कि हिमखंड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ गया ।

अधिकारियों के अनुसार, गौमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्री गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह तथा अन्य आश्रमों में सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है ।

उन्होंने बताया कि वन विभाग, पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें बहे कांवड़ियों की तलाश में जुटी हैं ।

नाले में बहे दोनों कांवड़ियों की पहचाान दिल्ली के रहने वाले सूरज एवं मोनू के रूप में की गयी है ।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक को नाले में बहे लोगों की खोजबीन करने तथा गोमुख क्षेत्र में रूके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने को कहा है ।

उन्होंने नाले पर तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

भाषा दीप्ति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।