ओडिशा के अंगुल में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 31 लोग घायल

Ads

ओडिशा के अंगुल में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 31 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - January 26, 2025 / 09:22 PM IST,
    Updated On - January 26, 2025 / 09:22 PM IST

भुवनेश्वर, 26 जनवरी (भाषा) ओडिशा के अंगुल जिले में रविवार को एक बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना शाम करीब चार बजे हुई जब ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस मयूरभंज जिले के बारीपदा से अंगुल के पल्लहाडा जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल जैन ने कहा कि चालक ने लगभग 50 से 60 यात्रियों को ले जा रही बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह अधिना गहम गांव के पास पलट गई।

जैन ने कहा कि घायलों को तालचेर के उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि दो यात्रियों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश