सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो लोगों की मौत

Ads

सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 31, 2024 / 05:36 PM IST,
    Updated On - January 31, 2024 / 05:36 PM IST

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के फूलबाग थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी कंपनी में सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी ढह जाने की घटना में इसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में प्रयाग पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उस समय हुआ जब दोनों मजदूर 10 फीट गहरे गड्डे में काम कर रहे थे ।

उन्होंने बताया कि अचानक मिट्टी ढह जाने से दोनों उसमें दब गये और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृत मजदूरों की पहचान मध्यप्रदेश के रहने वाले रामकिशन (25) और वंदना (25) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन